Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsHoli 2024: होली सेलिब्रेशन में मचेगा धमाल, कर लें ये 5 तैयारियां

Holi 2024: होली सेलिब्रेशन में मचेगा धमाल, कर लें ये 5 तैयारियां

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लोग इस त्योहार की तैयारी जोरों-शोरों से शुरू कर चुके हैं। अगर आप इस साल होली पार्टी आयोजित करने की सोच रहे हैं और घर पर पार्टी देने का प्लान बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि अभी से तैयारियां पूरी कर लें। सेलिब्रेशन को परफेक्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक अच्छे प्लान की जरूरत होती है। यहां हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए क्या इंतजाम कर सकते हैं।

होली पार्टी को ऐसे बनाएं खास

एक थीम ड्रेस कोड बनाएं

किसी पार्टी को अरेंज करने के लिए सबसे जरूरी है ड्रेस थीम बनाना। जिन लोगों को आप आमंत्रित कर रहे हैं उन्हें पहले ही बता दें कि सभी को सफेद कपड़े पहनकर आना है और भारतीय पोशाक जरूरी है। ऐसे में होली खेलने का मजा और भी बढ़ जाएगा।

थीम सजावट आवश्यक है

होली का आनंद तभी आएगा जब लोकेशन की सजावट होली के अनुरूप होगी। उदाहरण के लिए, आप अपने लॉन को थोड़ा सा सजाएं। सजावट के लिए रंगीन चादरें, पर्दे, गुब्बारे, छाते आदि का प्रयोग करें।

ये भी पढ़े: Viral: शहद निकालना खतरों से कम नहीं, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

टेस्‍टी फूड आइ‍टम

इस दिन स्वादिष्ट खाना खाने का क्रेज बहुत ज्यादा होता है। इसलिए, आपको लॉन में एक टेबल लगानी चाहिए और मेहमानों के लिए समोसा चाट, पनीर चटनी पकौड़ा, ठंडाई, गुलाब जामुन, जलेबी, गुझिया, पुआ, दही बड़ा, आलू मसाला के साथ पूरियां आदि की व्यवस्था करनी चाहिए।

हर्बल रंग जरूरी है

यहां रासायनिक रंगों की जगह रंग-बिरंगे हर्बल रंगों की व्यवस्था करें। इस तरह त्वचा और बालों के खराब होने का खतरा कम होगा और लोग होली का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

संगीत, होली प्रॉप्स और रिटर्न उपहार

म्यूजिक के बिना पार्टी का मजा अधूरा है इसलिए म्यूजिक सिस्टम का इंतजाम जरूर करें। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर, बैलून फिलिंग, बीयर पोंग, रिटर्न गिफ्ट, होली प्रॉप्स के तौर पर होली कैप, होली ग्लास आदि गेम्स की भी व्यवस्था करें।

ये भी पढ़े: http://Delhi: केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular