Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsKartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, इन...

Kartik Purnima 2022: इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से सुख सौभाग्य प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। ऐसे में त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी इसे जाना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। ये तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इस दिन कुछ कार्य जरूर करने चाहिए और कुछ कामों से परहेज करना चाहिए।

दान जरूर करें

शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ होता है। इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

करें  दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन पवित्र नदी या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं।

महालक्ष्मी स्तुति का करें पाठ

कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना चाहिए।

न करें ये काम-
  • कार्तिक पूर्णिमा को तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन चंद्रदेव की कृपा पाने के ब्रह्मचर्य का पालन करें। संभव हो सके तो भूमि पर ही सोएं
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन गरीब, असहाय, बुजुर्ग या फिर किसी से कटु वचन नहीं बोलने चाहिए और न ही किसी का अपमान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर सिंगर और रैपर आरोन कार्टर, 34 की उम्र में ली आखिरी सांस

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular