होम / Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन नहाते समय पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, खुलेगा भाग्य

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन नहाते समय पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, खुलेगा भाग्य

• LAST UPDATED : November 6, 2022

Kartik Purnima 2022: इस साल कार्तिक माह की पूर्णिमा 8 नवंबर को है। इसे सर्वोत्तम माना जाता है। क्योंकि कार्तिक माह का पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन पवित्र नदियों और कुंडों में स्नान करके भगवान श्रीनारायण का जप, तप, दान, पूजन और ध्यान आदि करते हैं। मान्यता है कि जीवनभर के पाप इससे नष्ट हो जाते हैं। वहीं, अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

पवित्र नदी का मिलाएं जल

अगर आप कार्तिक माह के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने नहीं जा पाते हैं तो पवित्र नदी का जल घर पर नहाते समय पानी में मिला लें। इसके अलावा शास्त्रों में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें पानी में मिलाकर स्नान करने से कई दोष खत्म हो जाते हैं।

हल्दी

हल्दी भगवान श्रीविष्णु को बेहद प्रिय है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक चुटकी हल्दी पानी में मिला कर स्नान करें। इससे विवाह संबंधी समस्याओं का निवारण होता है। ऐसे में ब्रह्मस्पति देव की कृपा भी प्राप्त होती है। हल्दी को बेहद शुभ माना गया है।

दूध

शास्त्रों के मुताबिक इस दिन दूध को नहाने के पानी में मिलाकर उससे नहाना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक दूर्बलता दूर होती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास में भी बढ़ोत्तरी होती है। स्नान के बाद भगवान श्रीहरि का ध्यान और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

केसर और इलायची

अगर काफी लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है और शुभ काम में बाधा आ जाती है तो कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी के जल के साथ पानी में थोड़ी सी केसर और 2 इलायची भी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। साथ ही श्रीहरि की कृपा से कार्य को सिद्ध करने के वरदान की प्राप्ति होती है।

काला तिल

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में काला तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति का भाग्य इससे प्रबल होता है और दरिद्रता दूर भागती है।

ये भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये तरीका, मलाई का करें इस्तेमाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox