Tuesday, July 9, 2024
HomeFestivalsMakar Sankranti 2023: आज इन विशेष चीजों का करें दान, कई गुना ज्यादा...

Makar Sankranti 2023: आज शनिवार के दिन पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं, कई जगहों पर 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है।

होगा कई गुना ज्यादा फल प्राप्त

इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का भी विधान है। इस त्यौहार के साथ कई धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हैं। मकर संक्रांति पर दान आदि का बेहद विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करें।

खिचड़ी का दान करें

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है।

तिल का करें दान

इस दिन तिल का विशेष महत्व है। यही वजह है कि इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल का दान करने के साथ ही सेवन करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

गुड़ का करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़ का संबंध बृहस्पति देव से है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्यदेव, शनिदेव और गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होती है।

गर्म कपड़ों का करें दान

मकर संक्रांति के समय काफी ठंड होती है। ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से शनि और राहु दोष का दुष्प्रभाव कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई 3.2 की तीव्रता

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular