Friday, July 5, 2024
HomeFestivalsRamadan 2024: आज से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जानिए अपने...

Ramadan 2024: आज से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जानिए अपने शहर में सहरी-इफ्तार का समय

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Ramadan 2024: सऊदी अरब में आमतौर पर रमज़ान का महीना चांद दिखने के बाद शुरू होता है। सऊदी अरब में 10 मार्च को चांद देखा गया था। वहीं भारत में 11 मार्च को रमज़ान का चांद देखा गया है। जबकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों में रमज़ान के महीने का पहला रोज़ा 11 मार्च को मनाया जाएगा। 12 मार्च 2024। इस्लाम धर्म में रमज़ान के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। रमज़ान में रोज़ा रखना इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है। इसलिए रमज़ान के पूरे महीने में मुसलमान रोज़ा यानी उपवास रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। दरअसल, रमजान में पूरे 29 या 30 दिन रोजे रखे जाते हैं। लेकिन पहला व्रत बहुत खास होता है। रमज़ान का पहला रोज़ा ईमान की शुरुआत है।

रमज़ान में सहरी इफ्तार का महत्व

रमजान में रोजा रखने के लिए सहरी और इफ्तार करने की फजीलत है। सेहरी वह भोजन है जो सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाता है। रोजे की शुरुआत सहरी खाने से होती है और इसके बाद इफ्तार किया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद ने सहरी करने को सुन्नत बताया है। सहरी करने से सवाब और बरकत मिलती है। इसके बाद शाम को जब सूरज डूब जाता है तो रोजा खोलने के लिए भोजन किया जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। कहा जाता है कि पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार के वक्त रोजेदार द्वारा की गई दुआ को अल्लाह कुबूल करते हैं। रोजे के दौरान सेहरी और इफ्तार सही समय पर करना जरूरी है। अगर आप सही समय पर सहरी-इफ्तार नहीं करते हैं तो आपका रोजा टूट सकता है या अधूरा रह सकता है। इसलिए सुबह सही समय पर सहरी करें और सही समय पर रोजा खोलें।

सहरी और इफ्तार का समय

आपको बता दें कि रमजान के अलग-अलग दिनों और अलग-अलग शहरों में सहरी-इफ्तार के समय में अंतर होता है। आइए जानते हैं रमजान के पहले रोजे यानी 12 मार्च को मुंबई, दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना और अन्य शहरों में शहरी-इफ्तार का समय क्या है।

शहर सहरी इफ्तार

  • अहमदाबाद- सुबह 05:38 बजे शाम 06:47 बजे
  • बेंगलुरु – सुबह 05:19 बजे शाम 06:31 बजे
  • कोलकाता- सुबह 04:35 बजे शाम 05:45 बजे
  • चेन्नई- सुबह 05:08 बजे शाम 06:20 बजे
  • दिल्ली- सुबह 05:18 बजे शाम 06:27 बजे
  • हैदराबाद- सुबह 05:16 बजे शाम 06:26 बजे
  • कानपुर- सुबह 05:06 बजे शाम 06:15 बजे
  • मुंबई- सुबह 05:38 बजे शाम 06:48 बजे
  • पुण- सुबह 05:34 बजे शाम 06:44 बजे
  • सूरत- सुबह 05:38 बजे शाम 06:47 बजे
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular