होम / Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि? पढ़े पूरी खबर

Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि? पढ़े पूरी खबर

• LAST UPDATED : September 11, 2022

Shardiya Navratri 2022:

हिंदू धर्म में नवरात्रि का ये पावन पर्व बेहद ही खास माना जाता हैं और ये पर्व मां शक्ति की पूजा और उपासना के लिए विशेष माना गया है। मां के भक्तजन इस पर्व के माध्यम से मां का दिल जीतने की कोशिश करते है और उनकी पूजा कर उनका आशिर्वाद प्राप्त करते है। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार पूरे साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि होते है। सभी नवरात्रि में से शारदीय और चैत्र नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे है।

कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाते है। वहीं शारदीय नवरात्रि को शरद नवरात्रि भी कहा जाता हैं क्योंकि इसी समय से शरद ऋतु का आगमन शुरू होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आगमान 26 सितंबर 2022 से 5 अक्तूबर 2022 तक दुर्गा विसर्जन और विजय दशमी तक रहेगी।

ये भी पढ़े: CWG घोटाले में 11 साल बाद होगी सुनवाई, इन आरोपियों पर होगा केस 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox