Saturday, June 22, 2024
Homeफूड एंड रेसिपीMocha Frappuccino: घर पर ही बनाएं मोका फ्रैपिचिनो, नोट कर ले आसान...

Mocha Frappuccino: घर पर ही बनाएं मोका फ्रैपिचिनो, नोट कर ले आसान सी रेसिपी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Mocha Frappuccino: कॉफ़ी भारत हो या विदेश, हर जगह सभी को कॉफ़ी पसंद होती है। कॉफ़ी कई तरह की होती है। लेकिन अगर आपको कॉफ़ी का स्वाद बहुत पसंद है, तो आपको एक बार कॉफ़ी फ्रैपुचीनो ज़रूर पीना चाहिए। यह कॉफ़ी ग्रीक स्पेशलिटी है, लेकिन आप इसे न सिर्फ़ महंगे रेस्टोरेंट में पी सकते हैं, बल्कि घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। क्या आपको ‘मोका फ्रैपिचिनो’ पसंद है? इसके लिए आप किसी रेस्टोरेंट या कैफ़े में जाते हैं, लेकिन अब आपको ‘मोका फ्रैपिचिनो’ पीने के लिए किसी महंगे कैफ़े में जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर पर ही इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। आइए शेफ़ कुणाल कपूर से इसकी आसान रेसिपी जानते हैं।

‘मोका फ्रैपिचिनो’ बनाने की सामग्री (Mocha Frappuccino)

  • 1 ½ कप बर्फ के टुकड़े
  • ¾ कप दूध
  • 2 चम्मच चॉकलेट सॉस
  • ½ चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 ½ चम्मच पाउडर चीनी
  • वेनिला एक्सट्रैक्ट
  • व्हीप्ड क्रीम

Mocha Frappuccino Recipe

ये भी पढ़े: Litchi Ice Cream: गर्मियों में घर पर बनाएं लीची आइसक्रीम, आसान हैं रेसिपी

‘मोका फ्रैपिचिनो’ कैसे बनाएं

  • ‘मोका फ्रैपिचिनो’ बनाने के लिए मिक्सर में बर्फ के टुकड़े, दूध, चॉकलेट सॉस, कॉफी पाउडर, पाउडर चीनी, वेनिला एक्सट्रैक्ट डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • अब गिलास में चॉकलेट सिरप डालें और उसमें ‘मोका फ्रैपिचिनो’ डालें।
  • अब ‘मोका फ्रैपिचिनो’ को व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट से गार्निश करें।
  • अगर आप इस ड्रिंक को हल्का बनाना चाहते हैं, तो आप स्किम्ड मिल्क या किसी अन्य लो-कैलोरी मिल्क सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल करके आसानी से ऐसा कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो शुगर-फ्री चॉकलेट सिरप, शुगर-फ्री चिप्स और यहां तक कि शुगर-फ्री व्हीप्ड क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Summer Rice Dishes: गर्मी में चावलों से बने इन टेस्टी पकवानों का करें सेवन,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular