होम / Alert: कोरोना के बाद चीन में नई तबाही, एक कीड़े ने मचा दिया कहर!

Alert: कोरोना के बाद चीन में नई तबाही, एक कीड़े ने मचा दिया कहर!

• LAST UPDATED : April 6, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Alert: भारत का पडोसी मुल्क चीन से फिरसे एक खतरनाक बात सामने आयी हैं। हम सब जानते हैं कि चीन से आये वायरस ने संपूर्ण दुनिया में क्या कहर डाला था। इस बार फिरसे चीन से एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। चीन का एक छोटे से कीड़े ने संपूर्ण दुनिया में तबाही मचा रहा हैं| चीन के इस कीड़े का नाम लॉन्ग हॉर्न बीटल हैं। इस छोटे से कीड़े ने अपनी विनाशकारी क्षमता के कारण दुनियाभर में हलचल मचा दी है। इस अनोखे कीड़े की विशेषता यह है कि यह पेड़ों और पौधों के लिए खतरनाक है।

Alert: जानिए कितना है खतरनाक?

लॉन्ग हॉर्न बीटल पेड़ पौधों के लिए बहुत ही ज़ादा खतरनाक हैं। यह कीड़ा अगर पेड़ या पौधों पर बैठ जाए तो इसको हटाना असंभव होता हैं। इसका केवल एक ही उपाए है, पेड़ की शाखा को काटना। इसके प्रक्पोप को रोकना काफी मुश्किल है। अब यह दुनिया के कई हिस्सों में पाया जा रहा है। इस वजह से वैज्ञानिकों को बहुत ज़ादा ध्यान देना पड़ रहा हैं। चीन के लॉन्ग हॉर्न बीटल का फैलाव अब अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और भारत जैसे देशों में भी देखा जा रहा है। इसकी वजह से इन देशों में वन्य जीवन को भी खतरा हो रहा है। साथ ही साथ स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

बढ़ती दिखाई दे रही हैं वैज्ञानिकों की चिंता!

इस बीटल के बारे में वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ रही है। यह बीटल अपने आकार में नहीं, बल्कि अपनी बड़ी प्रजातियों में पहुंचाई हुई तेज फैलाव और तबाही क्षमता में अद्वितीय है। जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, इसका प्रकोप इतना तेजी से फैलता है कि यह घर की कई वस्तुओं को भी नष्ट कर सकता है। इससे स्थानीय प्रजातियों को नुकसान होता है। केवल इतना ही नहीं, इससे र्यावरण संतुलन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस प्रकार, चीन का लॉन्ग हॉर्न बीटल एक बड़ी आफत है, जिससे दुनिया को निपटने के लिए महत्वपूर्ण उपाय अपनाने की जरूरत है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox