होम / Benefits Of Apple Shake: गर्मियों में जरूर पिएं सेब का शेक, आपकी सेहत को रखेगा हेल्दी

Benefits Of Apple Shake: गर्मियों में जरूर पिएं सेब का शेक, आपकी सेहत को रखेगा हेल्दी

• LAST UPDATED : April 20, 2023

Benefits Of Apple Shake:

Benefits Of Apple Shake: गर्मियों में ज्यादातर लोग खाने से ज्यादा शेक शरबत या जूस पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें गर्मियों में सेब का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से या सेब का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें रोजाना एक सेब खाने से बीमारी आपके आसपास नहीं भटकती हैं। सेब कई तरह के गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं सेब का शेक बनाने की आसान विधि।

शेक बनाने के लिए सामग्री

दूध- 250 ग्राम
सेब- 2
बादाम- 5-6
इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
चीनी- स्वादानुसार
आइस क्यूब्स- 5-6

जानिए शेक बनाने की विधि
  • सबसे पहले सेब को धोकर काट लें।
  • सेब के टुकड़े कर लें,  फिर इसके सारे बीज निकालकर अलग कर मिक्सर जार में डाल दें।
  • बादाम को छीलकर मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध डालकर एक-दो बार मिश्रण को ग्राइंड कर लें।
  • इसके बाद जार का ढक्कन खोलकर उसमें इलायची पाउडर और बाकी बचा दूध डालकर दो-तीन आइस क्यूब्स डाल दें।
  • इसके बाद फिर ढक्कन लगाकर तब तक मिश्रण को ग्राइंड करें जब तक कि शेक क्रीमी और स्मूद न हो जाए।
  • इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें। अब सर्विंग गिलास में ऐपल शेक को डालें और ऊपर से एक-दो आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें और ठंडा-ठंडा इसका आनंद लें।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में खुलने जा रहा दूसरा एप्पल स्टोर, सीईओ खुद करेंगे ग्राहकों का स्वागत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox