Sunday, July 7, 2024
HomeLifestyleBenefits of Figs: अंजीर है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें इससे...

Benefits of Figs: अंजीर एक ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, फॉलेट, नियासिन, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम,आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से दिलाए राहत

इसका सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते है। इसके अलावा ये पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलवाता है। वहीं, अगर आप दूध के साथ अंजीर का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसे खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम बनाए हेल्दी

अंजीर में फाइबर पाया जाता है जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है। अगर आप किसी प्रकार की पाचन समस्या जैसे कब्ज या एसिडिटी से जूझ रहे हैं तो अंजीर का सेवन करना शुरू कर दें।

इसमें होते हैं एंटीऑक्सीडेंट गुण

अंजीर में पॉलीफिनोल नाम का कंपाउड होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीजन को किसी भी केमिकल के साथ रिएक्ट नहीं करने देते हैं, ऐसे में शरीर की सेल्स और टिशूज डैमेज नहीं होती है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल 

कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम (नमक) का सेवन करते हैं। नमक  का सेवन अधिक करने से आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  ताजे अंजीर से शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई सामने, कप्तान रोहित शर्मा ने शुरू कर दी नेट प्रैक्टिस

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular