Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleBenefits Of Grapes: विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है अंगूर, जानिए इसें...

Benefits Of Grapes:

Benefits Of Grapes: अंगूर दो तरह के होते है, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। अंगूर खाना काफी लोग पसंद करते हैं। इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आयुर्वेद में अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। आपको बता दे एक शोध से सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है।

  • अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
  • दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय में मानव शोध की कमी है।
  • अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कम करने के साथ वज़न को घटाने में मदद कर सकते हैं। मोटापा डायबिटीज़, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का ख़तरा बढ़ाता है।
  • अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है।
  • अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
  • जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबकि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद है।

 

ये भी पढ़े: घर पर भूलकर भी न करें झाडू से जुड़ी ये गलतियां, इन नियमों का जरूर करें पालन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular