Wednesday, July 3, 2024
HomeLifestyleBenefits Of Kiwi: सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक है कीवी,...

Benefits Of Kiwi:

Benefits Of Kiwi: कीवी का सेवन हमारे सेहत के लिए हर प्रकार से लाभदायक होता है। कीवी विटामिन और मिनरल दोनों से भरपूर होता है। पर क्या आप जानते हैं कि कीवी चीन का राष्ट्रीय फल है। कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बता दे इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटैशियम और कईं तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह सेहत को कईं तरह से लाभ पहुंचाता है।

  • कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर फूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे डाइजेशन सही से होता है। इसके अलावा, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं।
  • कीवी में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
  • कीवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कीवी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं।
  • गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर महिलाओं को आयरन रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। कीवी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है।
  • कोलेजन हमारी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम बनाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। कीवी फल के सेवन से शरीर में कोलेजन का निर्माण प्रेरित होता है जिससे हमारी त्वचा कोमल बनी रहती है।
  • कीवी में एक्सफोलिएटिंग गुण भी पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते है।
  • पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है।

कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। बता दे रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है।

 

ये भी पढ़े: अगर आपको भी होती है मीठा खाने की तलब, तो जानिए इसके पीछे की वजह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular