होम / Benefits Of Mandukasana: रोजाना 5 मिनट करें मंडूकासन, महिलाओं की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Benefits Of Mandukasana: रोजाना 5 मिनट करें मंडूकासन, महिलाओं की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits Of Mandukasana, दिल्ली: हर महिला को अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद कई बार महिलाओं को अपने शरीर और फिटनेस को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना भी करते हैं। तो उसी से बचाव के लिए महिलाओं को मंडूकासन करना चाहिए। महिलाओं की हेल्थ के लिए मंडूकासन काफी फायदेमंद साबित होता होगा। आइए जानते हैं महिलाओं को मंडूकासन से किस तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कई तरह के मेडिकल टिप्स और डाइट प्लान के बारे में बताया है दरअसल उनका कहना है कि जब मंडूकासन करते हैं तो पूरा शरीर मेंढक की तरह बन जाता है। जो महिलाओं के शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है‌। आपको बता दें इस आसन को फ्रॉक पोज भी कहा जाता है।

जानिए मंडूकासन के फायदे
  • रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधर लाता है।
  • पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां को दूर करने में मदद करता है।
  • पेट और हिप्‍स की चर्बी को कम करता है।
  • पीठ दर्द से राहत मिलती है।
  • शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ता है।
  • ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • आसन करने से तनाव दूर होता है।
  • गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • कमर, हिप्स और घुटने मजबूत बनते हैं।
  • वजन कंट्रोल होता है।
  • हार्ट को फिट रखने में मदद करता है।
आसन करने का सही तरीका
  • इस आसान को करने से पहले मैट पर आराम से बैठ जाएं और बॉडी को रिलैक्‍स कर गहरी सांस लें।
  • पैरों को दीवार की तरफ करके पेट के बल लेट कर हाथों को कोहनियों से मोड़ कर मैट पर रख लें।
  • पैरों को घुटनों से मोड़कर दोनों तरफ खोल लें, फिर अंदर की तरफ लंबी सांस लें।
  • सांस छोड़ते समय पैरों की मदद से शरीर को आगे की तरफ ले जाएं।
  • पीछे की तरफ जाकर हिप्‍स से पैरों को छूने का प्रयास करें।
  • इस पोज में थोड़ी देर सांस अंदर और बाहर लें।
  • कम से कम 3-5 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

 

ये भी पढ़े: सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox