होम / Benefits of Mango: आम मे छिपें है कई तरह के पोषण, जानिए इसे खाने के फायदे

Benefits of Mango: आम मे छिपें है कई तरह के पोषण, जानिए इसे खाने के फायदे

• LAST UPDATED : April 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Mango, दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों के दिमाग में तरह-तरह के मौसमी चीजों को खाने की इच्छा बढ़ जाती है। वही गर्मियों में सबसे ज्यादा लोग बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं। आम अक्सर हर किसी का पसंदीदा फल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

जानिए आम खाने के फायदे
  • आम में कई गुण होते हैं। ये पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें पाचन एंजाइम होते हैं। आम में पानी और डायट्री फाइबर की अधिक मात्रा होती है।
  • आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत करता है।
  • आम में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम थायरॉइड से संबंधित समस्याओं दूर करता है।
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप अपने बढ़े वजन से परेशान हैं, और वजन कम करना चाहते हैं। तो आम आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
  • अगर आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं यानि आपकी मेमोरी कमजोर है तो आप आम खाएं। आम में पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकता है।

 

ये भी पढ़े: एक दिन में कोरोना से 42 लोगों ने तोड़ा दम, लगभग 12 हजार से ज्यादा आए केस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox