Monday, July 8, 2024
HomeLifestyleBenefits Of Sonth: सेहत के लिए फायदेमंद होती है सोंठ, जानिए इसे...

Benefits Of Sonth:

Benefits Of Sonth: अदरक जितनी सेहत के लिए लाभकारी होती है उतना ही सूखी हुई अदरक का पाउडर यानी सोंठ भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आपको बता दे आमतौर पर इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। आप सर्दियों में सोंठ को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में नियमित रूप से सोंठ को गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसे पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

सोंठ पाचन को बेहतर बनाने के लिए मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, पेट दर्द आदि से राहत मिल सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

जोड़ों के दर्द से दिलाएं राहत

सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस दर्द से राहत पाने के लिए सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। यह दूध शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मददगार है।

सर्दी-जुकाम से दिलाएं राहत

अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो ऐसे में सोंठ वाला दूध कारगर साबित हो सकता है। सोंठ में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए मददगार

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे दूध में सोंठ मिलाकर पी सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। सोंठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग से बचाने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़े: कंझावला केस आरोपियों ने उठाया राज से परदा, जानबूझ कर घसीटा अंजली की लाश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular