होम / Cold Water Side Effects: धूप से आने के बाद पीते है चिल्ड वाटर तो हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती ये समस्या

Cold Water Side Effects: धूप से आने के बाद पीते है चिल्ड वाटर तो हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती ये समस्या

• LAST UPDATED : April 7, 2023

Cold Water Side Effects:

Cold Water Side Effects: हर कोई धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीना चाहता है। ठंडें पानी से अपनी प्यास बुझाना चाहता है। पर ऐसा करने से आप अपनी सेहत के साथ ही खिलवाड़ करते हैं। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी असंतुलित हो सकती है। जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और यह धीमा हो सकता है। ठंडे पानी पीने के और भी कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी है।

जानिए चिल्ड वाटर पीने के नुकसान
  • ठंडा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने के बाद खाना शरीर से गुजरते समय काफी सख्त हो जाता है। इससे आंतें सिकुड़ जाती हैं और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
  • बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है। ठंडा पानी पीने से कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • बाहर धूप में से आने के बाद ठंडा पानी भूलकर भी न पिएं। इससे आपको गले में खराश,संक्रमण, जुकाम और बुखार भी हो सकता है।
  • ठंडा पानी पीने से दांत कमजोर होने लगते हैं। जिस वजह से आपके लिए खाने को चबाना या कुछ भी पीना मुश्किल हो जाएगा।
  • ठंडा पानी पीने से आपका वजन कम होने की बजाय ज़्यादा हो जाएगा। दरअसल, ठंडे पानी की वजह से शरीर में जमे फैट्स बर्न नहीं हो पाते हैं। जिस वजह से वज़न कम करना मुश्किल हो जाता है।
  • ठंडा पानी पाने से दिल की धड़कने धीमी हो जाती हैं। दसवीं कपाल तंत्रिका शरीर के स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हृदय गति में कमी को नियंत्रित करती है।

 

ये भी पढ़े: डायबिटीज के साथ ये बीमारी होने के भी बढ़ जाते चांस, हो जाएं सावधान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox