होम / अनानास का सेवन कई बीमारियों में है कारगर ; इसके फायदे जानकर रह जायेंगे दंग

अनानास का सेवन कई बीमारियों में है कारगर ; इसके फायदे जानकर रह जायेंगे दंग

• LAST UPDATED : August 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : हमारे स्वास्थय के लिए फल काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं जिससे हमें शरीर को ऊर्जा मिलती है। डॉक्टरों के मुताबिक, रोजाना हर आदमी को फल का सवने करना चाहिए। जिससे हमें खूब विटामिंस मिनरल्स मिले। वैसे तो सारे फल लाभदाई होते हैं, लेकिन एक ऐसा फल है जिसमें खूब विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीसियम की भरपूर मात्रा होती है। हम जिस फल की बात कर रहे उस फल का नाम है अनानास। जी,हाँ अनानास से हमें कई बीमारियों से छुट्टियां मिल सकती है। अनानास हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अनानास की सेवन से हमें किन बीमारियों से बच सकते हैं।

हड्डियों की बीमारियों में कारगर अनानास

बता दें, अनानास में कैल्शियम और मैग्नीसियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को काफी मजबूती प्रदान करता हैं। इसके साथ ही मैग्नीसियम, मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसीलिए हमें डेली पाइनएप्पल का सेवन करना चाहिए।

पाचन क्रिया में मददगार है अनानास

अनानास में अननासिक एन्जाइम ब्रोमेलेन पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। यह खाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और जीआनो जूडिकल यानी खाने के लाल रंग को तोड़ने में मदद करता है।

शरीर के ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में बेहद कारगर

मालूम हो, अनानास में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके शरीर के ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह डायबिटीज के रिस्क को कम करने में सहायक हो सकता है।

also read ; स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है काजू ; जानें अनगिनत फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox