होम / Eye Care Tips: बिना मेकअप अपनी आंखों को बनाए सुदंर, अपनाएं ये तरीके

Eye Care Tips: बिना मेकअप अपनी आंखों को बनाए सुदंर, अपनाएं ये तरीके

• LAST UPDATED : December 1, 2022
Eye Care Tips:

Eye Care Tips: आज के समय में हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। जिसके चलते वे पार्लर में आए दिन काफी रुपये खर्च करती हैं। आज कल महिलाएं आंखों को संदर दिखाने के लिए की तरह का आईमेकअप करवाती हैं। इसके अलावा वह लेंस का भी प्रयोग करती हैं। तो आइए जानते हैं कि आप बिना मेकअप के भी कुछ टिप्स के जरिए अपनी आंखों को कैसे खूबसूरत दिखा सकती हैं।

 ऐसे रखें आंखों का ख्याल
  • आंखों को ठंडे पानी से धोने पर वह ठंडी और साफ-सुथरी होती हैं जिससे वह हमेशा फ्रेश और चमकदार नजर आती है। जोकि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम भी करती हैं।
  • टी-बैग्स को आंखों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है वह आंखों को ताजा महसूस करवता हैं। इनको अपनी आंखों पर रखने से आईज के स्किन में कसाव आता है और यह त्वचा के लिए भी बेहतर बताया जाता है।
  • आंखों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में पौष्टिक आहार शामिल करें। इसके लिए आप डेली हरी सब्जियां और फल जरूर खाएं।
  • आप प्रोटीन से भरपूर चीजों को भी अपनी डाइट में जगह दें, जैसे- चिकन, अंडे, किडनी बींस और दाल जैसी चीजों का सेवन करें। इन चीजों को लेने से आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार नजर आएगा और यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होगा।
  • आंखें लगातार कुछ ना कुछ देखती रहती हैं और आजकल तो लोग ज्यादा से ज्यादा लैपटॉप, मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं ,जिसका सीधा असर हमारी आंखों की रोशनी पर पड़ता है। इसलिए कम से कम 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और समय-समय पर इन्हें ठंडे पानी से धोते रहें। ऐसा करना आपकी आंखों को थकान से बचाएगा।

ये भी पढ़ें: जानें सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा है या बुरा, इन चीजों का करना पड़ सकता है सामना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox