Food In Oven: गलती से भी इन चीजों को न करें Oven में गर्म, हेल्थ पर पड़ेगा सीधा असर

Food In Oven: अगर आपको गर्मागर्म खाना खाने का शौक है तो आपके लिए ये काम की खबर है। हम अक्सर खाना गर्म करने के लिए ओवन का इस्तेमाल करते हैं। ये आपकी बीमारियों का एक कारण बन सकता है। ओवन मे खाना जल्दी गर्म हो जाता है इसलिए लोग आजकल इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

खाना बार-बार गर्म करने से बचें

वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने को बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। हो सके तो हमेशा ताजा भोजन ही खाना चाहिए। क्योंकि खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है। इसके चलते खाना टॉक्सिक बन जाता है और ओवन के मामले में तो जोखिम बढ़ जाता है। तो आईए जानते हैं कि आपको किन चीजों को ओवन में भूलकर भी गर्म नहीं करना चाहिए।

चावल न करें गर्म

चावल को ओवन में गर्म करने से बचना चाहिए। ये जल्ग ही काफी ठंडा होने लगता है और इसका स्वाद भी घट जाता है। इसी वजह से लोग अक्सर चावल को ओवन में गर्म करते हैं। बता दें कि ऐसा करने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ने लगता है।

आलू की सब्जी

आलू की सब्जी को ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए। आलू में गर्म वातावरण से बैक्टेरिया बढ़ने का खतरा बेहद बढ़ जाता है। इसके चलते आप फूड पॉइजनिंग का भी शिकार हो सकते हैं।

अंडा बन सकता है हानिकारक

आपको अंडा ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अंडा को ओवन में गर्म करने से उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनपता है। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।

चिकन दोबारा गर्म करना है खतरनाक

चिकन को ओवन में दोबारा गर्म करके नही खाना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। बता दें कि चिकन गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक में बदल जाता है। इससे आपको फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। अगर आप चिकन को फेंकना नहीं चाहते हैं तो आप उसे धीमी आंच पर गर्म करके खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट में बनती है गैस, तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, इन्हें खाने से मिलेगा आराम

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago