Sunday, July 7, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHalloween 2023 : दिल्ली-NCR की ये जगहें, जहां की Halloween Party है...

India News (इंडिया न्यूज़) : ईसाई समुदाय के लोगों में हैलोवीन डे को लेकर मान्‍यता है कि भूतों का गेटअप करने से पूर्वजों की आत्‍माओं को शांति मिलती है। ईसाई समुदाय में सेल्टिक कैंलेंडर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है। बता दें, अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों के कई राज्यों में इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है। तो आइये जानते हैं दिल्ली-एनसीआर की कुछ डरावनी जगहें जहां आप हैलोवीन पर जा सकते हैं और उत्सव का आनंद उठा सकते हैं।

अग्रसेन की बावली

दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है जिसे दिल्ली में एक और प्रेतवाधित स्थान के रूप में जाना जाता है। इसे बावली या वाओ के नाम से भी जाना जाता है, यह मध्य दिल्ली का सबसे पुराना स्मारक और शहर की सबसे संरक्षित बावली है।

भूली भत्ती

यह पुरानी नहर के किनारे स्थित है और कहानी है कि यहां रात को अजीब सी आवाज़ें आती हैं। लोगों को इस जगह पर जाने में डर लगता है।

संजय वन

आमतौर पर दिन के समय एक यह पिकनिक स्थल है, संजय वन राजधानी शहर के मध्य में स्थित एक घना जंगल है। इस साइट की अपनी डरावनी कहानियां हैं क्योंकि यहां कुछ सूफियों की कब्रें और एक मजार है जिसके बारे में माना जाता है कि यहां संतों की आत्माएं आती हैं।

खूनी दरवाजा

दिल्ली में स्थित खूनी दरवाजा के बारे में लोगों का कहना है कि यहां चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि तीन राजकुमारों की यहां बेरहमी से हत्या कर दी गई और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दे दी गई थी। यहाँ भी आप हैलोवीन पर जा सकते हैं।

also read : DELHI-NCR में जहरीली हवा जारी, हाल हो रहा लगातार बेहाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular