Sunday, July 7, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Tips: सर्दी-खांसी में पीते हैं गर्म पानी तो ये बातें जानना...

India News (इंडिया न्यूज़) : अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। तापमान अब पहले से कम हो गया है, जिसके चलते धीरे-धीरे ठंड बढ़ गई है। हालांकि, बदलते मौसम को ज्यादातर लोग आसानी से झेल नहीं पाते, जिसके चलते वह बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है।

गुनगुना पानी सेहत के लिए असरदार

वैसे सर्दी में गुनगुना पानी सेहत के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को नेजल एलर्जी के चलते साइनस ट्रिगर करता है, उन्हें गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। ठंडे मौसम में गर्म पानी पीने से इसका असर कम देखने को मिलता है। सर्दी-जुकाम में नाक बंद हो जाती है, गले में खराश हो जाती और खांसी-बलगम भी होने लगता है। गर्म पानी इसमें फायदेमंद है। अगर आपको बलगम की समस्या रहती है, तो गर्म पानी पिएं।

बॉडी डिटॉक्स में कारगर

आपको बता दें कि गर्म पानी न सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाता है बल्कि बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। लाइफस्टाइल और डाइट में गड़बड़ी होने के चलते बॉडी को डिटॉक्स करना पड़ता है, ताकि शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है की गर्म पानी पीने से बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स होती है।

डाइजेशन में है लाभदायक

गुनगुना पानी पीने से बॉडी का डाइजेशन सही रहता है। गर्म पानी पीने से शरीर में पहुंचे खाने का ब्रेकडाउन होता है। इससे भोजन आसानी से पचने लग जाता है। गर्म पानी पीने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही, गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है।

also read ; Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular