होम / Health Tips: ठंडा खाना खाने वाले ध्यान दें, सेहत पर पड़ेगा ये 4 असर

Health Tips: ठंडा खाना खाने वाले ध्यान दें, सेहत पर पड़ेगा ये 4 असर

• LAST UPDATED : August 15, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Health Tips: ठंडा खाना खाने की आदत सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है। हममें से कई लोग ठंडा खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस आदत से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ठंडा खाना पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। यह समस्या खासकर तब और बढ़ जाती है जब हम ठंडे मौसम में ठंडा खाना खाते हैं। इस तरह का खाना शरीर की इम्यून सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे सर्दी, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ठंडा खाना पाचन तंत्र की क्षमता को कम कर देता है, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते। साथ ही, ठंडा खाना खून के संचार को धीमा कर सकता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपने खाने को सही तापमान पर खाएं ताकि सेहतमंद रह सकें और इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

ठंडा खाना खाने के नुकसान

कमजोर मेटाबॉलिज्म

ठंडा भोजन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ सकता है। जबकि गर्म और फ्रेश खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। जिससे कैलोरी बर्न की प्रकिया धीमी हो सकती है।

ये भी पड़े: Cold Vs Hot Coffee Benefits: गर्म कॉफी या ठंडी, जानिए किससे मिलेगी सेहत को ज्यादा फायदा

गैस और सूजन

ठंडा खाना खाने से गैस और सूजन की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल, ठंडा भोजन, खासतौर पर ठंडे चावल का सेवन, गैस और सूजन की समस्या को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता सकता है।

फूड पॉइजनिंग

ठंडे खाने में बैक्टीरिया हो सकते हैं। ठंडे खाने की तुलना में गर्म खाना ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। गलत तरह से स्टोर किए हुए ठंडे खाने में विशेष रूप से चावल को दोबारा गर्म करने पर उसमें बैसिलस सेरेस जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

मोटापा

ठंडा या फ्रिज से निकला हुआ भोजन करने से डाइजेशन बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। जो वजन बढ़ने का एक कारण बनने लगता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले चिकित्सा का सलाह जरूर लें।

ये भी पड़े: Moringa For Women: महिलाओं के लिए चमत्कारी है सहजन, सेहत और सुंदरता दोनों में फायदेमंद

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox