Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleHealth Tips: अगर परेशान है वायरल इंफेक्शन से तो ले इन घरेलू...

Health Tips:

Health Tips: इस समय सर्दी का सीजन चल रहा है। हर दूसरा इंसान वायरल इंफेक्शन से परेशान है। इसके अलावा  उतनी ही मुसीबत बहती हुई नाक से भी होती है। आपको बता दे सबसे ज्यादा बच्चों में ये समस्या होती है। जैसे ही टेम्प्रेचर कम हुआ नहीं कि उनकी नाक बहने लगती है। इसके साथ में सर्दी और खांसी भी जकड़ लेती है। बता दे बच्चों के अलावा बड़ों को भी बहती नाक बहुत परेशान करती है। ऐसे हालात में लोग डॉक्टर के पास भागदौड़ शुरू कर देते है। लेकिन ऐसी हालत में घबराने की जगह कुछ घरेलू उपाय आजमा कर जरूर देखें। ये ऐसे उपाय हैं जो आपको बहती नाक से आसानी से राहत दे सकते हैं।

शहद और अदरक है फायदेमंद
आपको बता दे शहद और अदरक बहुत पुराना नुस्खा है। अदरक को घिस कर उसका रस चम्मच में ले लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें, और थोड़ी थोड़ी देर में इस मिश्रण को खाते रहें।
सरसों का गुनगुना तेल
बता दे सरसों के तेल को लहसुन की कली और जीरा डाल कर गर्म करें। इस तेल से छाती, पीठ और सिर की मसाज करें। कई लोग नाक में भी सरसों का तेल डालते हैं। लेकिन ये उपाय तभी आजमाएं जब आपको इससे कोई एलर्जी या तकलीफ न हो।
जायफल है असरदार
आपको बता दे जायफल को किस कर या उसका पाउडर बनाकर दूध में मिलाएं। दूध को अच्छे से उबालें ।कुछ दिन ये दूध पिएं। आपको मौसमी तकलीफों से आसानी से राहत मिलेगी।
तुलसी की चाय पिए 
बता दे तुलसी की चाय भी शरीर की गर्माहट बनाए रखने और बहती नाक को रोकने के काम आती है। आप चाय में तुलसी डालें और उसे अच्छे से उबाल लें। इस चाय को थोड़ा गर्म गर्म ही पिएं। इससे जमा हुआ जुकाम भी ठीक होने लगेगा।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular