Wednesday, June 26, 2024
HomeLifestyleHealth Tips: सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है चाय-पराठा, कॉम्बिनेशन है बेहद...

Health Tips: सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है चाय-पराठा, कॉम्बिनेशन है बेहद खतरनाक

India News(इंडिया न्यूज़), Health Tips: भारतीय घरों में अक्सर नाश्ते में चाय के साथ पराठा खाया जाता है। यह लोगों के पसंदीदा नाश्ते और खाने में से एक है। लेकिन आपको बता दें कि चाय के साथ परांठा सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चाय के साथ परांठा खाना भले ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है।

एसिडिटी का खतरा (Health Tips)

परांठे जैसे भारी भोजन के साथ चाय पीना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। इससे आपको सूजन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय या कॉफी के साथ पराठा खाने से आपके पेट में एसिड-बेस बैलेंस खराब हो जाता है, जिससे एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है।

एनीमिया हो सकता है

चाय में मौजूद फेनोलिक रसायन पेट की परत में आयरन-कॉम्प्लेक्स के निर्माण को उत्तेजित करते हैं, जिससे आयरन का अब्सॉर्प्शन रुक जाता है। इसलिए खाने के साथ पानी या चाय नहीं पीना चाहिए। खासकर उन लोगों को चाय के साथ परांठा नहीं खाना चाहिए जिनमें आयरन की कमी के कारण एनीमिया हो।

आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते

चाय में पाया जाने वाला टैनिन प्रोटीन के साथ क्रिया करके पोषक तत्वों-विरोधी के रूप में कार्य करता है। एक अध्ययन के अनुसार, टैनिन प्रोटीन पाचन को औसतन 38 प्रतिशत तक धीमा कर देता है। चाय शरीर को पोषक तत्वों का उपयोग करने से रोकती है इसलिए चाय और पराठा एक साथ नहीं खाना चाहिए।

चाय कब पियें?

अगर आपको चाय बहुत पसंद है तो आप इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। कोई भी खाना खाने के कम से कम 45 मिनट बाद ही चाय पियें। नाश्ते या दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद चाय पी सकते हैं। इसके अलावा शाम को कुछ स्नैक्स खाते समय भी चाय पी सकते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular