होम / Health Tips: शक्कर की जगह प्रयोग करें ये चीज़ें, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

Health Tips: शक्कर की जगह प्रयोग करें ये चीज़ें, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

• LAST UPDATED : May 23, 2023
India News (इंडिया न्यूज), Health Tips:   हम सभी जानते हैं कि शक्कर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई बार लोग इसका विकल्प चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ के बारे में, जो न सिर्फ आपकी हेल्थ के लिए अच्छी है बल्कि इन चीज़ों के इस्तेमाल से स्वाद और हेल्थ दोनों बेहतर होंगे।

1.चक्र फूल

चक्र फूल एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है जिसमें मिठास का गुण होता है। यह शक्कर का एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। एक पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवन शैली के साथ इसके बीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं में सुधार कर सकते हैं।

2.वनीला

फ्रेश वनीला एक्सट्रैक्ट या वनीला बीन पेस्ट या पाउडर आप कुछ भी चुन सकती हैं और यह आपकी शक्कर की जगह आसानी से ले सकता है। हां यह विकल्प शक्कर से थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन इसमें मौजूद नियासिन, थियामिन, विटामिन-बी 6 और पैंटोथेनिक एसिड जैसे बी-विटामिन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो स्वस्थ त्वचा के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

3.नारियल

अपनी सुबह की कॉफी या चाय में नारियल का दूध या क्रीम मिलाने से यह बिना चीनी के मीठा हो सकता है। नारियल का दूध एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और बहुमुखी भोजन है, जो व्यापक रूप से उपलब्ध है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह मैंगनीज और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है।

Also Read: Benefits Of Aloe Vera Juice: सुबह खाली पेट पिएं एलोवीरा जूस,…

Tags:

Health Tips
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox