Sunday, July 7, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइल50 के उम्र में 35 का दिखना है तो खाएं ये चीजें,...

50 के उम्र में 35 का दिखना है तो खाएं ये चीजें, थम जाएगा बुढ़ापा और दिखेंगे जवान

India News(इंडिया न्यूज़),Foods for Younger Skin: जवान दिखना और एनर्जी के लेवल पर यंग होना दोनों अलग बातें हैं। जरूरी नहीं कि आप अगर 50 साल के पार हो गए हैं तो बूढ़ा दिखना शुरू हो जाएं। आप अपनी ऊर्जा, सोच और लुक्स को हमेशा जवान बनाए रख सकते है। यानी 50 की उम्र में भी आपके पास 35 की उम्र जैसी त्वचा और एनर्जी हो सकती है। इसके लिए आपको अपनी डायट पर विशेष ध्यान देना होगा। यहां हम आपको ऐसे 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन हर दिन करने से 50 की उम्र में 35 साल के जवान दिखेंगे।

शहद का सेवन करें

शहद खाना हर किसी को पसंद होता है. इसे संपूर्ण भोजन माना जाता है. आपको 20-25 साल की उम्र से ही अपने दैनिक आहार में शहद का सेवन शुरू कर देना चाहिए। आप इसे दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं या सुबह-शाम एक-एक चम्मच सेवन करें। शहद एंटीएजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा को कोमलता और शरीर को शक्ति प्रदान करता है। और मन और मस्तिष्क को शांत रखता है।

मखाना खाएं

आप हर दिन मखाने की एक गोली खाना शुरू कर दें. इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। अगर ग्राम में बात करें तो आप रोजाना 5 से 10 ग्राम मखाना खा सकते हैं। हालाँकि, आपको तला हुआ मखाना खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप इन्हें भूनकर (बिना तेल-घी के) और नमक लगाकर खा सकते हैं. आप चाहें तो मखाने का दूध बनाकर भी पी सकते हैं. यह एक बहुत अच्छा एंटीएजिंग फूड है.

गोल्डन मिल्क लें

गोल्डन मिल्क, दूसरे शब्दों में हल्दी दूध। अगर आपको यह पसंद नहीं है तो मुंह मत बनाएं क्योंकि भले ही आपको इसका स्वाद पसंद न हो लेकिन इसके फायदे आपको जरूर पसंद आएंगे। क्योंकि रोजाना इस दूध का सेवन करने से आप 50 से 60 साल की उम्र में भी 30 और 35 साल के युवाओं की तरह फिट, एक्टिव और कूल दिख सकते हैं।

हर दिन 1 चुकंदर खाएं

दोपहर या शाम को एक चुकंदर सलाद के रूप में खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर में वसा न के बराबर होती है जबकि कई प्रकार के खनिज और पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम आदि मिलते हैं। चुकंदर का सेवन रक्त के स्तर को बनाए रखने और त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। .

जमकर खाएं मिक्स ड्राई फ्रूट्स

आपको रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने होंगे। इनमें बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट शामिल होने चाहिए। इन ड्राई फ्रूट्स को खाने के साथ-साथ आपको दिन में दो गिलास दूध और एक कटोरी दही भी जरूर खाना चाहिए। दोपहर के भोजन में दही शामिल करें और नाश्ते से पहले और रात के खाने के 2 घंटे बाद दूध पियें। ऐसा करने से शरीर को इन सूखे मेवों से पूरा पोषण मिलेगा और गर्मी भी नहीं सताएगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular