होम / Internet Effects: इंटरनेट की लत पहुंचा सकती है आपको अस्पताल, जानिए कैसे

Internet Effects: इंटरनेट की लत पहुंचा सकती है आपको अस्पताल, जानिए कैसे

• LAST UPDATED : July 1, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Internet Effects: आज के दौर में लोगों के बीच कई तरह की धारणाएं बनती जा रही है। जो बड़ी समस्या का रूप ले लेती है। चलिए आगे जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है। दुनिया में लाखों करोड़ों लोग अपना ज्यादा टाइम फोन यानी इंटरनेट को देते हैं। कई लोग काम के कारण तो कई लोग अपना टाइमपास का जरिया इंटरनेट को बन लेते हैं। ऐसे में लोगों को इसकी बुरी लत लग जाती है और उनकी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

इतने प्रतिशत लोगों पर सोशल मीडिया का असर

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि, “उनके पास आने वाले लोग कई दूसरे माध्यमों से मिली जानकारियों के बाद उन तक पहुंचते हैं। सेहत के मामले में फैल रही गलत जानकारियां और धारणाएं बड़ी समस्या बन रही हैं। हमारे पास आने वाले लगभग 15-20% पेशेंट्स ऐसे होते हैं, जो सोशल मीडिया से प्रभावित होकर आते हैं। वहीं, करीब 40-45% ऐसे होते हैं, जो कहीं न कहीं पढ़कर आते हैं। सेल्फ ट्रीटमेंट से नुकसान पहुंचाने वाले भी बहुत से लोग आते हैं, जिनको गलत जानकारी होती है।”

ये भी पढ़े: Death mystery: घर में मिली महिला की सड़ी लाश, जानिए क्या है पूरा मामला

ऐसे होते हैं झूठ का शिकार

विजुअल इफेक्ट्स और ऑडियो के लोग ज्यादा शिकार होते है। जिसका हम पर ज्यादा असर पड़ता है। हालांकि लोगों पर ऑडियो विजुअल द्वारा मिली जानकारी ज्यादा याद रहती है। ऐसे में अगर कोई डॉक्टर के कपड़े पहनकर बता दें तो
फिर वह बात उस व्यक्ति को सच लगने लगता है। यही हाल इंटरनेट का भी है। यहां भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही होता है। जो लिख रहा है, वह डॉक्टर ही होगा, जबकि ऐसा होता ही नहीं है।

कैसे करें पता ?

इसके लिए आप पहले प्रोफाइल जरूर चेक करें। उसके पास कोई डिग्री है या वह सिर्फ इंफ्लुएंसर है। क्या उसके पास उस फील्ड का अनुभव है या नहीं। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल खोजे, यदि है तो उस पर दिए लिंक पर जाकर देखें कि उसकी प्रोफेशनल जानकारी कितनी है? इन तरीकों के जरिए आप पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Arvind kejriwal: CM केजरीवाल की सेहत को लेकर AAP ने किया बड़ा दावा, बोले…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox