होम / iPhone: फ्लाइट में यात्रा के दौरान महिला की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

iPhone: फ्लाइट में यात्रा के दौरान महिला की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), iPhone: iPhone और Apple Watch ने कई बार लोगों की जान बचाई है। जान बचाने का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक डॉक्टर ने आपात स्थिति के दौरान एक महिला का इलाज करने के लिए Apple Watch की मदद ली। दरअसल, हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में अचानक एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। आइये इसके बारे में जानें।

सांस लेने में दिक्कत होने पर मदद मांगी

इस दौरान महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने महिला की मदद करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने लोगों से मदद मांगी। लोगों से पूछा कि क्या यहां कोई डॉक्टर है?

फ्लाइट में एक डॉक्टर मौजूद थे

फ्लाइट में एक डॉक्टर मौजूद थे, जिनका नाम डॉ. रियाज़ है। वह महिला की मदद के लिए आगे आये। इसके बाद वह महिला की मदद करने लगा। महिला के ब्लड ऑक्सीजन लेवल को ट्रैक करने के लिए उन्होंने Apple Watch का इस्तेमाल किया, जिसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने का फीचर शामिल है। इसके अलावा एप्पल वॉच ने महिला की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी साझा की है। महिला को पहले से हृदय संबंधी दिक्कतें थीं।

1 घंटे बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग

जब महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा तो डॉक्टर ने फ्लाइट स्टाफ से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने को कहा, जो फ्लाइट में ही था। इसके बाद फ्लाइट लैंड होने तक महिला का ऑक्सीजन लेवल नियंत्रित रखा गया। उनकी तबीयत खराब होने के करीब एक घंटे बाद फ्लाइट लैंड हुई। इसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox