होम / बरसात के मौसम में सताता है जोड़ों का दर्द ; इस टिप्स के साथ दूर करें समस्या

बरसात के मौसम में सताता है जोड़ों का दर्द ; इस टिप्स के साथ दूर करें समस्या

• LAST UPDATED : July 24, 2023

india news (इंडिया न्यूज़) : बारिश का मौसम आते ही बड़े- बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द से जुडी समस्या सामने आने लगती है। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ही हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम के काम करने का तरीका भी बदल जाता है। इससे ना केवल डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द बढ़ने की शिकायत लोग करने लगते हैं। वैसे तो यह दर्द शरीर के किसी भी जोड़ पर हो सकता है, लेकिन हाथ, घुटने, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में यह अधिक दर्दनाक होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बरसात के मौसम में सताने वाले जोड़ों के दर्द से कैसे आराम मिलता है।

वजन पर दे ध्यान

रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर का बढ़ता मोटापा कई तरह की मुसीबतें लाता है। ये मोटापा दावत देता है गठिया जैसे दर्द को। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि बढ़ते वजन को कम करना। क्योंकि ज्यादा दबाव पड़ने से यह दर्द अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खुद पर कंट्रोल करें।

सेंकाई पर दे ध्यान

अगर आपको बारिश के मौसम में जोड़ों का दर्द सबसे अधिक परेशान करता है। इसके इलाज के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि गर्म या ठंडी सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक डोफो के दर्द से तुरंत राहत मिलेगा। इसके लिए कोल्ड कंप्रेस या आइस पैक का उपयोग कारगर साबित होगा।

नियमित व्यायाम

डॉक्टर्स की माने तो जोड़ों के दर्द जैसे गंभीर बीमारी से निजात पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। इसको रुटीन में करने से बरसात में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा बॉडी फ्लैक्सिबल भी होगी। इसके लिए नमी वाली कंडीशन में वर्कआउट करने से बचें।

also read ; नीली चिड़िया को बाय -बाय ! खत्म हुआ ट्विटर, अब x का जादू चलाएंगे मस्क

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox