होम / Kimami Sewai Recipe For Eid: इस ईद बनाएं किमामी सेवई, इसी से कराएं अपनों का मुंह मीठा

Kimami Sewai Recipe For Eid: इस ईद बनाएं किमामी सेवई, इसी से कराएं अपनों का मुंह मीठा

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kimami Sewai Recipe For Eid, दिल्ली: ईद की तैयारियां पूरे देश भर में जोरों से हो रही हैं। रमज़ान के पाक महीने में रोजा पूरे होने के बाद ईद उल फितर मनाने का जोश देश के हर कोने में दिख रहा है। बाजारों में उपहार, नए कपड़े, सेवइयां, मिठाईयों लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर जगह लोगों में खरीदारी के लिए जोश नजर आ रहा है। लेकिन इस भाग दौड़ में आप कहीं अपनों को ईद की बधाई देना के बाद मुंह मीठा कराने के लिए सेवइयां बनाना ना भूल जाए।

किमामी सेवई के लिए सामग्री
  • महीन सेवई भुनी हुई- 250 ग्राम
  • चीनी- 150 ग्राम
  • देसी घी- 100 ग्राम
  • इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • केवड़ा इत्र- 5 बूंदे
  • लाल रंग (खाने वाला)- 1/4 टी स्पून
  • ड्राई फ्रूट्स कटे- 2 टेबलस्पून
किमामी सेवई बनाने की विधि

किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले सेवई लें और उसे अच्छे से साफ कर लें। फिर एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर घी पिघला कर उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

अब एक दूसरे बर्तन में एक गिलास पानी और चीनी 1/2 तार की चाशनी तैयार कर अलग रख दें। फिर सेवई वाली कड़ाही को करछी से चलाएं और उसमें धीरे-धीरे से हिलाते हुए चाशनी डालते जाएं ऐसा करने से चाशनी और सेवई दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएंगी। इसके बाद सेवई में आधा चम्मच इलायची पाउडर , ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) डालकर सेवई के साथ अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें। और लिजिए आपकी स्वादिष्ट किमामी सेवई बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले सूखे मेवे से सजा दें और गर्मागर्म सर्व करें।

 

ये भी पढ़े: ‘अगर काम नहीं संभलता तो दे दो इस्तीफा…,गोलीकांड की घटना पर आप ने किया एलजी पर हमला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox