होम / Late Night Sleep: रात में देर से सोना आपको पहुचा सकता है नुकसान, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Late Night Sleep: रात में देर से सोना आपको पहुचा सकता है नुकसान, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Late Night Sleep, दिल्ली: हमें बचपन से ही यह सिखाया जाता है के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोना बहुत जरूरी होता है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है, तो एक अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी होता है। आपको बता दे अच्छी सेहत के लिए समय पर उठना और समय पर सोना दोनों ही बहुत जरूरी है। लेकिन आज के समय कुछ लोगों को अपनी रात की शिफ्ट की वजह से रात तक जागना पड़ता है। जबकि कुछ लोग इसे अपनी आदत बना लेते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जानिए देर रात तक जगने के नुकसान

  • आंखों की रोशनी का कम होना

आजकल अधिकतर लोगों का साथी मोबाइल फोन हो गया है। देर रात जगने वाले कुछ लोगों को मोबाइल चलाने की आदत होती है। जब तक वह जगे रहेंगे, मोबाइल देखते रहेंगे। इस कारण आपकी आंखों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। जिससे विज़न कमजोर हो जाता है।

  • तनाव और चिंता को बढ़ाना

बता दे कि देर रात तक जगने वालों में तनाव और चिंता की समस्याएं देखी जाती हैं। दरअसल हर इंसान रात में हर वो सोचता है, जिसके कारण उसे चिंता और तनाव की समस्या हो सकती है।

  • खाना पचने में होती समस्या

बता दे अगर आप चाहते हैं कि आपने जो खाना खाया है वह जल्दी पच जाए तो इसके लिए आपको रात में समय पर सोने की आदत डालनी पड़गी।

  • मोटापे का तेजी से बढ़ना

रात में देर से सोने वालों को अक्सर रात में बार-बार भूख लगने लग जाती है। जिसके बाद लोग अपनी भूख को शान्त करने के लिए तरह-तरह की चीजें खाते हैं तो संभल जाएं। क्योंकि इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

  • आंखों के नीचे डार्क सर्कल

अगर आप भी रात में देर तक जागते है, तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरा खराब लगने लगता है।

 

ये भी पढ़े: राहुल गांधी ने सुना शकूरबस्ती की झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं का दर्द

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox