होम / Mango Peels: आम के साथ जानिए आम के छिलके के फायदे, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Mango Peels: आम के साथ जानिए आम के छिलके के फायदे, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

• LAST UPDATED : April 8, 2023

Mango Peels:

Mango Peels: गर्मियों के दिनों में सभी लोगों का पसंदीदा फल आम होता है। हर कोई आम को खाना पसंद करता है। आमतौर पर लोग आम को खा लेते हैं और उसके गुठली और छिलके को फेंक देते हैं पर क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके में कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स है। जिसके बारें में आप सोच भी नहीं सकते है। आइए जानते हैं आम के छिलके के फायदे…

जानिए आम के छिलके के फायदे

  • चेहरे पर अनचाहे झुर्रियों से परेशान लोग आम के छिलके को सुखा लें। फिर उसे बारीक पीसकर उन्हें गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा लें। इसे लगातार लगाने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है और चेहरे पर निखार और बढ़ता है।
  • अगर आपके चेहरे पर फुंसी के दाग पड़ गए है तो आम के छिलकों का पेस्ट बनाकर उसे लगा लें। थोड़े दिन में दाग हल्के पड़ जाएंगे।
  • आम के छिलकों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में मरी हुई कोशिकाएं पनपना रूक जाती है। इसकी वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बॉडी स्लिम- ट्रिम रहती है।
  • आम के छिलकों में कॉपर, फोलेट और विटामिन, बी6, ए और सी काफी मात्रा में पाई जाती है। छिलके में काफी में फाइबर भी मिलता है। जिसका इस्तेमाल जैविक खाद के रूप में किया जाता है।
  • आम के छिलकों में मौजूद विटामिन सी को अपने हाथों और पैर पर या अन्य टैनिंग की जगह पर मलें। 15 से 20 मिनट तक जरूर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करते रहें। पहले से काफी फर्क नजर आएगा।
  • आम का छिलका दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है और हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल से संबंधी समस्याओं से भी हमें बचा सकता है।
  • आम के छिलकों में फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, इसमें विटामिन ए, सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं।

 

ये भी पढ़े: क्या आपके घरों की दिवार पर भी है क्रेयॉन या पेन-पेंसिल के दाग, हटानें के लिए अपनाएं ये उपाय

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox