Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, मिलेंगे हैरान कर देने...

India News (इंडिया न्यूज़), Milk Benefits: दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पर कुछ लोग दूध नही पीते है, उन्हें दूध पीना पसंद नही होता है। दूध में कई चीजों को मिलाकर पीने से यह शरीर के लिए हेल्दी बन जाता है। आइए जानते हैं दूध के साथ किन चीजों को मिलाकर पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।

दूध पीने के फायदे (Milk Benefits)

1. दूध और बादाम

बादाम में कई पोषक तत्व पाए जाते है। बादाम में भरपुर मात्रा में फाइबर होता है। इसमें आयरन, विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है। दूध में बादाम मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती है।

2. दूध और घी

दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इन दोनों के मिश्रण को पीने से शरीर को कई गुना ताकत मिलती है। दूध में फैट होता है घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है।

3. दूध और इलायची

दूध में इलायची को मिलाकर पीने से एनीमिया की बीमारी ठीक होती है। इसको पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। दूध में इलायची का पाउडर डाल कर रोज रात में इसका सेवन करें।

4.  दूध और शहद

दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। शहद में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज और विटामिन सी पाया जाता है। दूध सुबह पीने से मूड फ्रेश रहता है।

5. गुड़ और दूध

गुड़ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रात के समय में दूध में गुड़ मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके साथ ही शरीर भी हेल्दी रहता है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular