हेल्थ / लाइफस्टाइल

Monsoon Tips: ये 5 चीजें आपकी अच्छी सेहत को बर्बाद कर देंगी, मानसून में न करें इनका सेवन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Monsoon Tips: भीषण गर्मी के बाद मानसून राहत लेकर आता है। लेकिन, यह अपने साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी लेकर आता है। बारिश के मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी लोगों को घेर लेती है। बदलते मौसम के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है।

ये 5 चीजें नुकसानदायक हैं

गर्मी के बाद बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही नुकसानदायक भी होता है। क्योंकि, इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण मच्छरों की भरमार और संक्रमित चीजों का सेवन है। दरअसल, बारिश का मौसम सब्जियों और फलों में छोटे-छोटे कीड़ों के पनपने का समय होता है। सवाल यह है कि बारिश में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? किस चीज के सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं? मानसून में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं ये 5 चीजें

हरी पत्तेदार सब्जियां

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। इसलिए जितना हो सके गोभी, साग, पालक आदि का सेवन करने से बचें। आपको बता दें कि मानसून का तापमान बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा देता है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करेला, लौकी, तोरी और टिंडा जैसी सब्जियां सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

तली हुई और मसालेदार चीजें

बारिश शुरू होते ही ज्यादातर लोग तली हुई और मसालेदार चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत है। आपको बता दें कि तला हुआ और मसालेदार खाना शरीर में फैट और पित्त को बढ़ाता है। ऐसे में जितना हो सके पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से बचें। क्योंकि, ऐसी चीजें डायरिया और पाचन को खराब कर सकती हैं।

ये भी पढ़े: Soaked Chana Benefits: सुबह खाली पेट भिगोया हुआ चना खाने से हड्डियों को मिलेगी मजबूती

सलाद

सलाद में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। बरसात के मौसम में इन कच्ची सब्जियों को खाने से बैक्टीरिया और छोटे-छोटे कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं जो वायरल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सलाद खाने से बचना चाहिए।

सी फूड

बरसात के मौसम में कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसमें मछली या झींगा जैसे सी फूड भी शामिल हैं। दरअसल, मानसून समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। इसके बाद इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इनके सेवन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपाई के लिए आप डाइटिशियन की सलाह पर चिया सीड्स, नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

दही और मट्ठा

बरसात के मौसम में दही और मट्ठा से भी परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी चीजें ठंडी प्रकृति की होती हैं। यह साइनसाइटिस को बढ़ावा देती हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा फ्रिज में ज्यादा देर तक रखी चीजों को खाने से भी बचें।

ये भी पढ़े: Kitchen Tips To Cut Kathal: कटहल काटते समय चिपचिपाहट से परेशान? अपनाएं ये आसान कीचन टिप्स

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago