Saturday, July 6, 2024
Homeबड़ी खबरकई बिमारियों में कारगर है मशरूम, फायदें जान रह जाएंगे दंग

India News (इंडिया न्यूज़) : हमारे बीच में ऐसी बहुत ही सब्जियां हैं, जो हम खाते तो हैं, पर उनसे होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं । इन्हीं में से एक है मशरूम, जिसे भारत में कुकुरमुत्ता भी कहा जाता है। मशरूम एक ऐसी सब्जी है, जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोग पसंद करते है। यह स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर है। आजकल मशरूम मिलना आम हो गया है। देश में कई जगहों पर इसकी खेती की जाती है। दरअसल, औषधीय गुणों के कारण ही इसकी मांग काफी बढ़ी है।

हार्ट डिजीज में आरामदायक

मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो बॉडी को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से हमें बचाता है। यही कारण है कि मशरूम के सेवन से हम हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में मिलता है आराम

मशरूम में मौजूद बीटा ग्लूकेन एक प्रकार डाइटरी फाइबर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

मशरूम पोटैशियम का एक अच्छा र्सोस है, जो बॉडी में सोडियम के निगेटिव इफेक्ट को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड वेसल्स को भी रिलेक्स करता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

पेट के लिए भी लाभकारी

मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

also read ; कांग्रेस अध्यक्ष लवली ने प्रदेश कार्यालय में गांधी की तस्वीर पर किया पुष्प अर्पित ; कही यह बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular