होम / अमरुद ही नहीं उसके पत्ते भी हैं कई बिमारियों में कारगर ; फायदे जान रह जाएंगे दंग

अमरुद ही नहीं उसके पत्ते भी हैं कई बिमारियों में कारगर ; फायदे जान रह जाएंगे दंग

• LAST UPDATED : September 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : अमरूद गर्मियों के सीजन में खूब पसंद किया जाता है। अमरूद का फल हमारी सेहत के लिएबहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं अमरूद के पत्ते भी उतने ही फायदेमंद हैं। बता दें, अमरूद के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन बी,फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में इसका सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अमरूद के पत्ते खाने से कितने फायदे मिलते हैं।

पाचन शक्ति में फायदेमंद है अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल पाया जाता है जो शरीर के पाचन तंत्र को खूब मजबूत करता है। यह हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने और दस्त को रोकने में मदद करते हैं। अमरूद के पत्ते पाचन रस के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन में सुधार करते हैं। जो हमारे पेट की बीमारियों को काम करता है।

वजन घटाने में है लाभदायक

अमरूद के पत्तों में चयापचय बढ़ाने और भूख कम करने के गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसीलिए डेली एक अमरूद का पत्ता जरूर खाना चाहिए।

सूजन में सुधार

अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अस्थमा जैसी पुरानी सूजन संबंधी स्थितियों वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। जिनको घुटनों में दर्द की समस्या है तो उन्हें जरूर। अमरूद के पत्ते का सेवन करना चाहिए।

ALSO READ ; Delhi: उदयनिधि के खिलाफ संतों का प्रदर्शन आज, सनातन विरोधी बयान पर तमिलनाडु भवन के सामने फूंकेंगे पुतला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox