Tuesday, July 9, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलOlive Oil Benefits: अगर आपके जोड़ों में भी होता है दर्द तो...

Olive Oil Benefits:

Olive Oil Benefits: शरीर में गलत खानपान एवं खराब दिनचर्या की वजह से कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी हो जाती है। सामान्यतः बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस, आस्टियो एक्यूट, रूमेटाइट और गाउट अधिक देखी जाती है। हालांकि, आज के समय में युवा भी जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को उठने-बैठने और चलने में तकलीफ होती है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो दर्द के प्रभाव को कम करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

जैतून का तेल और नमक

आपको बता दे अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो जैतून तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस तेल को जोड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जोड़ों की मालिश करें। इस उपाय को करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

जैतून और जायफल का तेल

बता दे इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए जायफल और जैतून के तेल को मिलाकर जोड़ों पर लगाने और मालिश करें।

जैतून और सरसों का तेल

अक्सर दादी-नानी नवजात शिशु की मालिश सरसों तेल में जायफल डालकर करते हैं। इससे नवजात शिशु का शारीरिक विकास सही से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में भी आरामदायक साबित हो सकता है। इसके लिए जैतून और सरसों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर जोड़ों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द में जरूर राहत मिलेगा।

 

ये भी पढ़े: इंटीमेट सीन के नाम पर खुलेआम हो रही बोल्डनेस, अक्षरा सिंह ने सॉन्ग में पार की सारी हदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular