होम / Holi 2023: होली पर गुलाल खेलने से मेंटल हेल्थ होगा दुरुस्त, जानिए इससे मिलने वाले फायदे

Holi 2023: होली पर गुलाल खेलने से मेंटल हेल्थ होगा दुरुस्त, जानिए इससे मिलने वाले फायदे

• LAST UPDATED : March 8, 2023

Holi 2023:

Holi 2023: होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें हर कोई रंग खेलने के लिए तैयार रहते है। इसके साथ ही लोग अपने स्किन और बालों को रंगों से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रंग अपने जीवन मैं कई तरह की खुशियां ला सकता है। आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई कि रंगों से खेलने से इंसान का मेंटल लेवल संतुलित होता है। उसे किसी तरह की डिप्रेशन की समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं होली में रंगों के खेलने तमाम फायदे

  • होली में गुलाल से होली खेलने से तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अपने परिवार वालों, दोस्तों और आसपास के लोगों से मिलना, म्यूजिक पर डांस करना आपके तनाव को कम करता है और आपके मूड को तरोताजा करने में मदद करता है।
  • बता दे होली में आप अपने रिश्तेदारों या आसपास के लोगों से मिलने का यह एक बेहतरीन विकल्प है। इससे आपको सोशल इंटरेक्शन करने का मौका मिलेगा और लोगों से मिलने से आपका मन भी हल्का होगा और आपको एक खुशनुमा माहौल मिलेगा।
  • होली पर तरह-तरह के रंगों से खेलना आपके मूड को फ्रेश कर सकता है। अगर आप लंबे समय से काम के बोझ के तले परेशान हो गए हैं और अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं, तो इस बार होली पर गुलाल से जरूर खेलें।
  • क्या आप जानते हैं कि होली को हैप्पी होली क्या बनाता है? इस दिन रंगों से खेलना, मिठाई खाना और एक दूसरे से मिलने से लोग खुश हो जातें है। जब आप ये सब करते हैं तो आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन एक्टिव होते हैं और आपको खुशी का एहसास कराते हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox