होम / Pomegranate Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं अनार, जानिए इससे मिलने वाले तमाम फायदे

Pomegranate Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं अनार, जानिए इससे मिलने वाले तमाम फायदे

• LAST UPDATED : January 8, 2023

Pomegranate Benefits:

Pomegranate Benefits: अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार का नियमित रूप से सेवन करने से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसके सेवन से कईं खतरनाक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। आप अनार के दानों का सेवन कर सकते हैं या जूस भी पी सकते हैं। बता दें कि अनार में अन्य फलों के मुकाबले अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो शरीर से कईं खतरनाक बीमारियों को दूर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा ये विटामिन-सी से भरपूर होता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स की वजह से उसके दानों का रंग सुर्ख लाल होता है। ये कैमिकल्स काफी पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यही वजह है कि अनार में अन्य फलों के मुकाबले काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करने के साथ ही सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

विटामिन सी

अनार के जूस का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। एक अनार में हमारी रोजाना जरूरत का लगभग 40 फीसदी विटामिन सी मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है।

पाचन

अनार खाने से आंतों में होने वाली जलन में आराम पड़ता है और इससे हमारे डाइजेशन में सुधार आता है। जिन्हें पेट में जलन होने की शिकायत या अल्सर होता है उनके लिए अनार खाना काफी फायदेमंद होता है।

एंटी इन्फ्लेमेट्री

अनार में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाया जाता है क्योंकि इसमें काफी एंटीऑक्सी़डेंट्स मौजूद होते हैं। यह पूरे शरीर में होने वाली जलन को रोकने में मदद करता है। यह शरीर के तनाव को दूर करता है और उसे डैमेज होने से रोकता है।

दिल संबंधी बीमारी दिल की बीमारियों से बचने के लिए अनार का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड फ्लो इम्प्रूव होता है और ये रक्त वाहिनियों को मोटा और कड़क होने से रोकता है। इसके सेवन से आर्टरीज़ में कोलेस्ट्रॉल बनने और उसके जमने की गति भी काफी धीमी हो जाती है।

ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अनार खाना या उसका रस पीना फायदा पहुंचाता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़े: सेहत के लिए फायदेमंद होती है सोंठ, जानिए इसे खाने के फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox