होम / Precautions For Pregnant Ladies: प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता बुरा असर

Precautions For Pregnant Ladies: प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता बुरा असर

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Precautions For Pregnant Ladies, दिल्ली: प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को पहले से ज्यादा अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि तब उसमें एक जीवन के अलावा दूसरा जीवन जी रहे होता हैं। आपको बता दें प्रेगनेंसी के दौरान एक छोटी सी भूल मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसीलिए हर महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि उसे प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।

  • भूलकर भी न खाएं पपीता

बता दे कच्चा पपीता गर्भावस्था के दिनों में गर्भपात होनें के खतरे को बढ़ा देता है। पपीते में पपैन भी शामिल होता है, जो भ्रूण विकास को रोक देता है।

  • भ्रूण के लिए नुकसानदायक है अंगूर

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अंगूर नहीं खाने चाहिए, क्योंकि अंगूर की तासीर गर्म होती है, जो भ्रूण के लिए हानिकारक होती है। अंगूर के सेवन से असमय प्रसव होने का खतरा भी बना रहता है।

  • तुलसी के पत्ते से गर्भपात का खतरा

तुलसी के पत्ते गर्भवती महिला के भ्रूण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसमें एस्ट्रोगोल की मौजूदगी गर्भपात भी करावा सकती हैं। तुलसी के पत्ते एक महिला के मासिक चक्र को भी प्रभावित करते हैं।

  • प्री-मच्योर डिलिवरी के खतरे को बढ़ता अनानास

गर्भावस्था के दौरान अनानस खाना हानिकारक हो सकता है। अनानास में ब्रोमेलिन मौजूद होता है, जिस कारण जल्दी प्रसव होने की सभांवना बढ़ जाती है।

 

ये भी पढ़े: खिलाड़ियों का समर्थन करने पहुंचे सत्यपाल मलिक, बोले- ‘मैं सबको साथ आने के लिए…..’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox