होम / Red Eyes Cause: जानें आंख लाल होने का कारण, ऐसे करें इसका उपचार

Red Eyes Cause: जानें आंख लाल होने का कारण, ऐसे करें इसका उपचार

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Red Eyes Cause: देर रात तक जगे रहने के कारण हमारी आखें लाल हो जाती हैं। वहींस कई बार शरीर के ज्यादा थकान महसूस करने पर भी आंखे लाल हो जाती हैं। लाल आंख होना आज के समय में बहुत ही आम हो गया है। बता दें कि कई बार बैक्टीरिया और वायरस की वजह से भी आंखे लाल हो जाती हैं। कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। तो आइए जानें आंख लाल होने की क्या वजह होती है और इसे कैसे सही किया जा सकता है।

ये है विशेषज्ञों की राय

आई ड्रॉप्स बनाने वाली Golden Eye की सलाहकार डॉ. निसा असलम का इस बारे में कहना है कि लाल आंख या आंख का संक्रमण बहुत आम बात हो गई है। आज के समय में दस में से एक मरीज आंखों की समस्या से परेशान है। आंख लाल होने के कई कारण होते हैं। कई बार ऐसा समान्य होता है और कई बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है। डॉक्टर का कहना है कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी आंखे लाल होने के कारण हो सकती हैं।

संक्रमण के कारण

आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण होने के कारण भी आंखे लाल हो जाती हैं। वायरस संक्रमण के चलते हुए लाल आंखों से पानी सा बहना लगता है। इसके अलावा बैक्टीरिया के कारण आंखे लाल होने पर ला पानी आने लगता है।

कोविड-19 के साइड इफैक्ट

डॉ. निसा असलम के अनुसार कोविड, जो आमतौर पर फेफड़ों और हृदय के संक्रमण से जुड़ा होता है। वहीं, इसके कारण भी आंख का संक्रमण हो सकता है। कोविड-19 आंखों से होते हुए आंख के पीछे मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। बता दें कि आंखों का लाल होना कोविड के साइड इफैक्ट में से एक हो सकता है।

ब्लेफराइटिस

बता दें कि ये आंखों की एक बीमारी है। यह बीमारी बैक्टीरिया की वजह से होती है। वहीं, कई बार गलत या एक्सपायर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी ब्लेफराइटिस हो सकता है। इसकी वजह से पलकों में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से भी आंखे लाल हो सकती हैं।

एलर्जी

आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी होने के कारण भी आंखे लाल हो सकती है। पोलेन एलर्जी यानी हाई फीवर के चलते भी कई बार आंखे लाल हो जाती हैं। बता दें कि पोलन एलर्जी आमतौर पर फूलों से उत्पन्न होने वाले पराग से होती है।

कॉन्टेक्ट लेंस 

आंखों में कांटैक्ट लेंस लगाने से पहले उसे साफ न किया जाए तो इससे संक्रमण प्रवेश करने के आसार बढ़ जाते हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि लेंस के बार-बार उपयोग और रात में भी पहने रहने से व्यक्ति को एकैन्थअमीबा केराटाइटिस बीमारी होने का खतरा रहता है। केराइटिस की वजह से कार्निया में सूजन आ जाती है। ये बीमारी कई बार अंधेपन का भी कारण बन जाती है।

ऐसे करें इसका उपचार

डॉक्टरों के मुताबिक लाल आंखों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आंखों को अच्छी तरह साफ करते रहना चाहिए। आंखों को छूने से पहले हाथ अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। एंटीबैक्टीरियल आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना सही रहेगा क्योंकि इससे आंखों को आराम मिलेगा और आंखों का लालपन कम होगा।

ये भी पढ़ें: शास्त्री नगर में अचानक गिरी चार मंजिला इमारत, यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox