Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleRemedies For Swelling: सर्दियों में पैरों की उंगलियों में आती है सूजन,...

Remedies For Swelling:

Remedies For Swelling: इस समय देश-प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। इस कड़कड़ाती सर्दी में लोगों को पैरों की उंगलियों में सूजन की दिक्कत से झेलना पड़ता है। लोगों की उंगलियां सूज जाती है, लाल पड़ जाती है, यहां तक की उंगलियों से खून तक आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो आपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जिससे आपको आराम मिल सकता है।

हल्दी और जैतून का तेल

आपको बता दे अगर उंगलियों में सूजन आ जाए तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर मिश्रण बना लें और सूजन वाली जगह पर लगा दें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से उंगलियों को धो दें, इससे आपको दर्द और सूजन में राहत मिल जाएगी।

लहसुन का तेल का करें प्रयोग

बता दे उंगलियों में आप लहसुन का तेल भी लगा सकती है। इसके लिए आपको सरसों का तेल लेना है और उसमें 5 से 6 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करना है। गुनगुने तेल को हाथ और पैर पर हल्के हाथों से मालिश करें इससे आराम मिल सकता है।

नींबू और गुनगुना पानी

आपको बता दे पैरों के सूजन को नींबू से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू के कुछ रस मिला दें और फिर कॉटन की मदद से सूजन वाली जगह पर लगाएं, इससे सूजी हुई उंगलियों को आराम मिलने लगते हैं।

एक्सरसाइज करें

आपको बता दे सुबह उठकर थोड़ी देर एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि शरीर में खून का संचालन बेहतर तरीके से हो सके ब्लड सरकुलेशन सही होने से सूजन की समस्या ठीक हो जाती है।

कपूर और नारियल का तेल का करें प्रयोग

कपूर में नारियल तेल मिलाकर उंगलियों पर लगाने से सूजन कम होता है, इसके साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

प्याज का रस

बता दे प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। अगर आपको भी खुजली के साथ सूजन है तो आप प्याज का रस लगाइए। रस लगाने के बाद कुछ देर के बाद उस हिस्से को पानी से धो लें इससे आपको दर्द में राहत मिल सकती है।

 

ये भी पढ़े: अगर आपसे भी हो जाता खाने में नमक ज्यादा तो न हो परेशान, अपनाएं ये हैक्स 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular