होम / Skin Donation: जानिए क्या होता है स्किन डोनेशन, इन-इन चीजों से बचने में करता है मदद

Skin Donation: जानिए क्या होता है स्किन डोनेशन, इन-इन चीजों से बचने में करता है मदद

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Skin Donation, दिल्ली: आज के समय में लोगों की आधी से ज्यादा समस्याओं को मेडिकल साइंस में सॉल्व कर रखी है। मेडिकल साइंस इतनी एडवांस हो गई है कि लोग ब्लड डोनेशन, ऑर्गन डोनेशन कर के और भी कई लोगों की मदद कर सकता है। आपको बता दें किडनी, फेफड़े, आंखें डोनेट करने के अलावा आजकल लोकेशन स्किन डोनेट भी करते हैं। जिससे उन लोगों को मदद मिलती है जिनकी स्किन में किसी तरह की समस्या होती है।

भारत में हर साल जलते 80 लाख लोग

बता दे अगर किसी दुर्घटना में या एसिड अटैक की वजह से किसी की स्किन जल गई है ऐसे में इस डोनेशन से उन लोगों को मदद मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार यह बात सामने आई है कि भारत में हर साल लगभग 80 लाख से अधिक लोग जल जाता है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। वहीं दूसरी ओर रिसर्च में यह बात भी सामने आई थी स्किन जलने से 10 से 15% लोगों की स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान करती है।

गार्ड का काम करती स्किन

जानकारी के लिए आपको बता दें स्किन किसी भी व्यक्ति के शरीर का एक प्रकार का कवर होता है। जो शरीर को एक तरीके से गार्ड के रूप में बचाता है। सिर्फ इतना ही नहीं आपकी स्किन आपको सूरज, प्रदूषण बैक्टीरिया, धूल, मिट्टी आदि से बचाता है

कैसे होता स्किन डोनेशन 

बता दे स्किन डोनेशन करने से पहले सबसे पहले आपका ब्लड और स्किन कलर मैच किया जाता है। स्क्रीन डोनेशन के लिए आजकल स्किन डोनेशन बैंक से भी मदद ली जा सकती है। आमतौर पर किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके 6 से 7 घंटे के अंदर जरूरतमंद लोगों को स्किन डोनेट की जाती है।

 

ये भी पढ़े: नन्हीं अनायरा संग कपिल शर्मा ने किया रैंप वॉक, भारती की गोद से गोला ने बिखेरा जलवा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox