होम / Smiling Depression: क्या आप स्माइलिंग डिप्रेशन के शिकार हैं? जानिए इसके लक्षण और उपाय

Smiling Depression: क्या आप स्माइलिंग डिप्रेशन के शिकार हैं? जानिए इसके लक्षण और उपाय

• LAST UPDATED : June 14, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Smiling Depression: हंसना हर किसी को पसंद होता है। घर, नौकरी या किसी भी व्यवसाय में लोग हमेशा खुश रहने की सलाह देते हैं। किसी के चेहरे के भाव से पहचाना जाता है कि वह खुश है या दुखी। लेकिन जब हालत ऐसी हो जाए कि हंसना मजबूरी हो और गम को छिपाना जरूरी हो जाए। डॉक्टर इस स्थिति को मानसिक विकार मानते हैं। अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है और खुश होने का नाटक कर रहा है, तो ये गंभीर तनाव के लक्षण हैं। इसमें तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। आइए इसे जानने की कोशिश करते हैं। आखिरी स्माइलिंग डिसऑर्डर क्या है।

स्माइलिंग डिसऑर्डर क्या है?

आमतौर पर डिप्रेशन का मतलब होता है कि व्यक्ति अकेला रहना पसंद करता है। चेहरा हमेशा उदास दिखता है। सुस्ती रहती है और निराशा का भाव रहता है। लेकिन स्माइलिंग डिसऑर्डर में ऐसा नहीं होता है। इस मानसिक समस्या में व्यक्ति जो है, उसके विपरीत दिखाने की कोशिश करता है। यानी उसके अंदर बहुत सारा दुख, गुस्सा और तनाव छिपा होता है। लेकिन उसके चेहरे पर सिर्फ मुस्कान होती है। ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि हंसने वाला व्यक्ति वाकई परेशान है या नहीं।

स्माइलिंग डिप्रेशन के लक्षण (Smiling Depression)

  • सुस्ती या थकान
  • अनिद्रा
  • वजन और भूख में बदलाव
  • असहायता
  • किसी भी चीज़ में रुचि की कमी
  • आत्म-सम्मान की कमी

ये भी पढ़े: Alum Water Bath: नहाने से पहले पानी में मिलाएं फिटकरी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

स्माइलिंग डिप्रेशन से बचने के उपाय

  •  स्माइलिंग डिप्रेशन के दौरान मनोचिकित्सक व्यक्ति को तनाव कम करने वाली दवाइयां भी देते हैं।
  •  स्माइलिंग डिप्रेशन से बचने के लिए व्यक्ति को रोजाना व्यायाम करना चाहिए। इसके अलावा योग और ध्यान भी तनाव कम करने में मदद करते हैं।
  •  अगर आप स्माइलिंग डिप्रेशन से पीड़ित हैं तो अपनी परेशानी छिपाने की बजाय अपने करीबियों से शेयर करें।
  •  डिप्रेशन के लक्षणों को छिपाना व्यक्ति के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़े: Heatwave Side Effect: लू लगने से क्यों हो रही है लोगों की मौत, हीट वेव के दौरान शरीर में होते हैं बदलाव ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox