Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleSmoothie Recipes: नाश्ते बनाने की अब नहीं रहेगी टेंशन, यहां जानें रेसिपी

Smoothie Recipes: सुबह के समय घर वालों को नाश्ते में क्या खिलाना है ये तय करना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। उस समय यह काम किसी बहुत भारी लगने लगता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप सुबह के समय बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं। वो आसान वाली चीज है स्मूदी जिसे आप बिना किसी परेशानी के बना सकती हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में-

स्मूदी के लिए सामग्री

3 कप जमे हुए या ताजा स्ट्रॉबेरी,  1 ताजा केला, 1/2 कप ग्रीक योगर्ट, 1/4 कप दूध, 1/2 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट

स्मूदी बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप केले को छीलकर टुकड़े कर ले और ऊपर दी हुई सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डाल लें।

2. इसके बाद सारी सामग्री डालें चिकना होने तक ब्लेंड करें और इसे तुरंत परोसें।

ध्यान रहे सभी चीजों को एक ब्लेंडर में डालें और ढक्कन को सुरक्षित बंद करें बाद में इसे ब्लेंड करें, धीमी गति से शुरू करें। पूरी तरह से चिकना होने तक ब्लेंड करें तुरंत पिएं या फ्रिज में रखें और 1 दिन के अंदर आप इसे पी सकते हैं। वजन कम करने के साथ-साथ टेस्टी स्मूदी से आपको स्वाद भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के लिए सिसोदिया ने LG को फिर लिखी चिट्टी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular