होम / Soaked Chana Benefits: सुबह खाली पेट भिगोया हुआ चना खाने से हड्डियों को मिलेगी मजबूती

Soaked Chana Benefits: सुबह खाली पेट भिगोया हुआ चना खाने से हड्डियों को मिलेगी मजबूती

• LAST UPDATED : July 26, 2024
India News Delhi (इंडिया न्यूज),Soaked Chana Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से न सिर्फ आयरन की कमी दूर होगी, बल्कि कमजोर हड्डियों को भी मिलेगी मजबूती। जानें सही मात्रा और फायदे।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

स्वास्थ्य के लिए चने का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है, विशेष रूप से अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए। भिगोए हुए चने आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं और कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। आयरन की कमी से अक्सर एनीमिया, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। भीगे हुए चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

तमाम विटामिन्स से भरपूर है

 इसके अलावा, चने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। इन तत्वों की उपस्थिति हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है और उनकी कमजोरी को दूर करती है। चने में मौजूद बी विटामिन्स और अन्य विटामिन्स शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

रोजाना कितना भीगा हुआ चना खाना चाहिए

भीगे हुए चने प्रोटीन और आहार फाइबर का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को सुधारने और मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायता करते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट लगभग 50-70 ग्राम भीगे हुए चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लगातार इसके सेवन से इन लाभों को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए, अपने आहार में भिगोया हुआ चना जरूर शामिल करना चाहिए और आयरन की कमी और कमजोर हड्डियों से मुक्ति पाएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले चिकित्सा का सलाह जरूर लें
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox