होम / World Diabetes Day 2022: संभल कर! कहीं इनके सेवन से आपको डायबिटीज न हो जाए, इन 7 चीजों को आज ही करें दूर

World Diabetes Day 2022: संभल कर! कहीं इनके सेवन से आपको डायबिटीज न हो जाए, इन 7 चीजों को आज ही करें दूर

• LAST UPDATED : November 14, 2022

World Diabetes Day 2022: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण लोगों को किडनी की बीमारी, स्ट्रोक, अंधापन, दिल के दौरे पड़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। इससे खुद का बचाए रखने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, शराब, सिगरेट या तंबाकू से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। इलाज कराने, समय-समय पर जांच और सही खानपान से ही डायबिटीज कंट्रोल में आ सकती है। यदि आप प्री-डायबिटिक हैं तो आपको कुछ चीजों से दूरी बनाने की जरूरत है। तो आइए इस वर्ल्ड डायबिटीज डे पर जानते हैं प्री-डायबिटिक को कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए। प्री-डायबिटिक लोगों को इन सात खाने की ​चीजों से दूरी बना लेने की जरूरत है।

बरतनी होगी सावधानी

यदि आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन डायबिटीज लेवल से कम है, तो इसे प्री-डायबिटिक माना जाता है। लेकिन अगर आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करते और सावधानी नहीं बरतते हैं तो प्री-डायबिटीज के शिकार लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होने के आसार बढ़ जाते हैं।

पैक्ड फ़ूड से रहें दूर

बता दें कि पैक्ड फ़ूड में फाइबर और प्रोटीन की ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा पाई जाती है। इसको पचाने में समय लगता है। प्री-डायबिटिक लोगों को इन 7 तरह की खाने की ​चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए खाने का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही मीठी चाय,  अल्कोहल मिक्स कॉकटेल या एनर्जी ड्रिंक से भी दूरी बनाकर रखें।

जंक फूड न करें सेवन

एक रिसर्च में सामने आया है कि प्रत्येक सप्ताह दो बार से ज्यादा फास्ट फूड खाने वाले लोगों का वजन ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा होता है। इसके अलावा, उनकी इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ी हुई होती है। इसलिए बर्गर और फ्राई खाने से अच्छा है कि आप घर पर रोटी और सब्जी ही खाएं।

स्टार्च फूड सीमित मात्रा में खाएं

नॉन स्टार्च की तुलना में स्टार्च फूड में कार्ब्स ज़्यादा मात्रा में होते हैं।  ऐसे में इन्हें बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। जैसे- आलू, शकरकंद, मक्का आदि। ऐसा करने से आप ​डायबिटीज के गंभीर खतरे से खुद को बचा सकेंगे

पहले से बनी मिठाइयां न खाएं

प्री-डायबिटीज वाले लोगों को मीठी चीजों से दूरी बनाकर रखनी ही चाहिए। पहले से तैयार कि गई मिठाइयों में चीनी बहुत ​ज्यादा मात्रा मौजूद होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ जाता है। इसके जगह आप अपनी रसोई में बनी कम चीनी वाली मिठाई का ही सेवन करें।

रिफाइंड अनाज को रखें दूर

रिफाइंड अनाज जैसे सफेद चावल, सफेद पास्ता जैसी ​चीजों के सेवन से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इनकी बजाए आप ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा, मकई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फायदेमंद भी होता है और डायबिटीज से आपकी सुरक्षा भी करने में सहायता करते हैं।

कॉकटेल का न करें इस्तेमाल

प्री-डायबिटीज वाले लोगों के लिए कॉकटेल का इस्तेमाल बेहद खतरनाक हो सकता है। इन्हें बनाने के लिए काफी ज्यादा मात्रा में चीनी, सोडा, सिरप, और फलों के रस जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लड शुगर पर कंट्रोल रखना के लिए इन ​चीजों से दूर रहने की जरूरत है।

ब्रेकफास्ट सीरियल्स को करें अवॉयड

अगर आपको ब्रेकफास्ट में दूध और कटोरी सीरियल्स खाते हैं तो आज से ही इसे बंद कर दें। क्योंकि कई सीरियल्स में ज्यादा प्रोसेस्ड और चीनी मौजूद होते हैं। इनके सेवन से अतिरिक्त शुगर को ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट मिलता है। यही वजह है कि इससे इंसुलिन और ब्लड शुगर बढ़ जाता है।

 ये भी पढ़ें: कुत्ते की बेरहमी से हत्या, फांसी के फंदे पर लटका दम निकलने तक रस्सी से दबाते रहे गला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox