होम / नींबू सिर्फ टोने -टोटके में ही नहीं आता काम ; कई बिमारियों के लिए है रामबाण, फायदे जान रह जायेंगे दंग

नींबू सिर्फ टोने -टोटके में ही नहीं आता काम ; कई बिमारियों के लिए है रामबाण, फायदे जान रह जायेंगे दंग

• LAST UPDATED : August 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़): नींबू एक लोकप्रिय फल है जो सभी को अपने स्वाद और उपयोगिता के कारण पसंद है। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जिसमें लाभदायक गुण होता है। विटामिन सी हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह रोगों से लड़ने में मदद करता है। नींबू का उपयोग खाने-पीने के साथ-साथ आर्थिक, सौंदर्यिक और स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है। नीबू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से बाज़ार में मिल जाता है। नीबू का सेवन करने से हमें त्वचा,बाल पेट सम्बंधित बिमारीयों से राहत मिलती है। इसलिए आज हम आपको नींबू के फायदों को एक-एक करके विस्तार से बताएंगे हैं

डायबिटीज और पाचन तंत्र पर नियंत्रण

नींबू के उपयोग से डायबिटीज पर भी नियंत्रण आ सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी शरीर के रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में मदद करते हैं। इससे रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन सी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इससे अपच, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। नींबू पानी मोटापे को कम करने में भी सहायक होता है।

त्वचा और बालों के लिए संरक्षक

नींबू में पाए जाने वाले विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के संरक्षक होते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा को झुर्रियों और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। नींबू का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। साथ ही नींबू बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन बी, और विटामिन ए हमारे बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। नींबू का रस सीधे बालों पर लगाने से बाल मुलायम होते हैं।

also read ; ‘उनके पास हैं सभी खूबियां, मैं चाहता हूं- वो संसद में जाएं’, प्रियंका गांधी पर रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox