Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातAlmonds For Health: जानें बादाम खाने का सही समय, तरीका और फायदे

Almonds For Health:

जैसे की आप सब जानते है कि पुराने समय से ही हमारे बड़े बुजुर्ग हमें बादाम खाने के लिए कहा करते थे। वो ऐसा इसलिए कहा करते थे क्योंकि बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बादाम खाने से दिमाग का विकास और याद्दाश्त मजबूत होती है। इसके साथ ही बादाम वजन कम करने में सहायक होता है। बादाम के अंदर ग्लाइसेमिक लोड शून्य  होता है, जिसकी वजह से वह पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। बच्चों के खाने से उनका दिमाग का विकास होता है।

ऐसें करें बादाम का सेवन

लेकिन क्या आप जानते है कि बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। गर्मी और बारिश के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप बादाम को छील कर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं इससे शरीर गर्म रहता है।

इस समय खाए बादाम

अगर आप भी बादाम का सेवन करते है तो आप इसे खाने का सही समय जान लीजिए। वैसे तो आप बादाम कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसका भरपूर फायदा लेने के लिए आप इसे सुबह खाली पेट खाए।

जानें इसे जुड़े फायदे

1. बादाम खाने से इंसान की इम्यूनिटी बढ़ती है। बादाम में अंदर न्यूट्रिएंट्स होता है जो शरीर को ब्लड क्लॉटिंग से बचाता है।

2.बादाम के अंदर भारी मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है।

3.रोज बादाम खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। बादाम कैल्शियम और दूसरे जरूरी न्यूट्रीशन का अच्छा सत्रोत है।

4.बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और ये आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बूस्ट भी करता है।

5.बादाम खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। जिससे उनका आईक्यू लेवल बढ़ता है और ब्रेन सेल्स रिपेयर हो जाते है।

ये भी पढ़े: दमदार लुक के साथ टोयोटा लॉन्च कर रही इलेक्ट्रिक सेडान, सामने आई डिटेल्स

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular