Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के दिन इन बातों का रखें ध्यान, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Basant Panchami 2023: आज यानी 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है। उपासना के इस पर्व को बसंत पंचमी कहा जाता है। इस दिन को पारंपरिक रूप से बच्चों की शिक्षा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जिन पर भी ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की कृपा  होती है, उन्हें जीवन में सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

पूजन विधि-

बसंत पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद और व्रत का संकल्प लेना चाहिए। मां सरस्वती की मूर्ति या प्रतिमा को पूजा वाली जगह पर स्थापित कर दें। पूजा वाली जगह पर कोई पुस्तक,वाद्य यंत्र या कोई भी कलात्मक चीज जरूर रखें। अब एक साफ थाली में कुमकुम, हल्दी, चावल रखें और फूलों से सजा कर भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा करें। आप मौली, केसर, हल्दी, चावल, पीले फूल, पीली मिठाई, मिसरी, दही, हलवा आदि प्रसाद के रूप में मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं। मां सरस्वती को श्वेत चंदन, पीले और सफेद पुष्प दाएं हाथ से अर्पण करें। पूजा के समय मां सरस्वती के मूल मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप हल्दी की माला से करना सबसे अच्छा माना गया है।

शुभ मुहूर्त-

माघ शुक्ल की पंचमी तिथि 25 जनवरी के दिन दोपहर 12.34 बजे से 26 जनवरी के दिन सुबह 10.28 मिनट तक रहेगी। उदिया तिथि की वजह से बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी दिन यानी आज मनाया जा रहा है। सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7.12 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक है।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • घर में किसी के साथ भी झगड़ा करने से बचें।
  • आज फसल न काटें। और पेड़-पौधों को न तोड़ें।
  • लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें। मांसाहारी से परहेज करें और मदिरापान का सेवन भी वर्जित होता है।
  • बड़ों का अनादर करने से बचें।
  • धूम्रपान बिल्कुल भी न करें।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर PM मोदी ने पहनी आकर्षक पगड़ी, अनोखे स्टाइल में आए नजर

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago